ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नैनीताल के भीमताल में नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका ने तैयारी पूरी की

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल में नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका ने पूरी तैयारी कर ली है लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा इन चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है।

पहली बार नगर पंचायत से बनी नगर पालिका के चुनाव को लेकर भीमताल की जनता उत्साहित है लगभग नगर पालिका भीमताल का क्षेत्र फल 19 वर्ग किलोमीटर का है।

वहीं 10000 के लगभग यहां पर मतदाता है वही मतदान केंद्र 9 है वह मतदान स्थल 10 है वही 9 वार्ड है ,नगर पालिका द्वारा यहां पर पूरी तैयारी कर ली गई है।

वहीं विपक्षी दल के प्रतिनिधियों का कहना है कि राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव करने में देरी कर रही है क्योंकि इससे पहले भी वह उत्तराखंड में कई उपचुनाव में हार चुकी है इस कारण राज्य सरकार चुनाव कराने में विफल साबित हो रही है।

विपक्षी दलों को हाई कोर्ट से आज थी जिसके बाद ही राज्य सरकार तिथि घोषित करने की बात कर रही है लेकिन फिलहाल अभी तिथि घोषित नहीं हुई है वही नगर पालिका पूरी तरीके से चुनाव के लिए अपने कर्मचारियों के साथ तैयार है।

नगर निकाय चुनाव को लेकर दोनों ही दलों से कई प्रत्याशी दावेदारी की ताल ठोक चुके हैं लेकिन पार्टी किन पर भरोसा करती है वह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

वही सत्ता से जुड़े लोगों का कहना है इस क्षेत्र के विधायक और राज्य सरकार जनहित में कार्य कर रही है और आने वाले समय में यहां का अध्यक्ष भाजपा से जुड़ा हुआ होगा माहौल भाजपा का यहां बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!