नैनीताल।आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश नियुक्त हुए हैं । राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून मंत्रालय की ओर से उनकी नियुक्ति आदेश जारी किए हैं ।

उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायधीश बनाये जाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की कॉलिजियम ने 25 सितम्बर 2024 को की थी ।

न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र को दो जनवरी 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्टिस नरेंद्र 30 अक्टूबर 2023 को आंध्रप्रदेश के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए और तब से वहीं कार्यरत हैं।

वह उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति से पहले, उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते चार लोग पकड़े, नकदी और ताश बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.