ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कालाढूंगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर तकनीक और युवाओं को नई सोच देने का कार्य किया। उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का देश के विकास में योगदान सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.