ब्रेकिंग न्यूज़

20 लीटर कच्ची शराब के साथ कालाढूंगी पुलिस ने किया 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत  भगवान सिंह महर थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुए दौराने चैकिंग बच्चीनगर गुरूद्वारे के पास से अभियुक्त अवतार सिंह उर्फ काला को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 65/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
अवतार सिंह उर्फ काला पुत्र कुन्दन सिंह निवासी बच्चीनगर पो0 बैलपोखरा बैलपडाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल उम्र 42 वर्ष

2-पुलिस टीम द्वारा बच्चीनगर ट्यूबैल के पास से सुखविन्दर सिंह को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 66/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त सुखविन्दर सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी बच्चीनगर पोस्ट बैलपोखरा बैलपडाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल।

यह भी पढ़ें :  फ्लाइंग कार के सपने को मिली सरकार की उड़ान: युवा नवोन्मेषक रवि टमटा से मिले मुख्यमंत्री धामी, स्टार्टअप को शासकीय सहायता देने के निर्देश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.