नदी में नहाते हुए उत्पात मचा रहे 32 लोगों के विरुद्ध काठगोदाम पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत की कार्यवाही
2 वाहन सीज, 20 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

फायर टीम ने जंगल की आग पर पाया काबू

हल्द्वानी। आज  काठगोदाम क्षेत्र में भीमताल पुल से आगे जंगल में आग लगने तथा जिसमें एक मोटरसाइकिल के जलने की घटना पर  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर टीम एवं काठगोदाम पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, अथक प्रयास के उपरांत आग पर काबू पाया गया।

 एसएसपी नैनीताल द्वारा नदी में उत्पात मचा रहे लोगों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा नदी में नहा रहे एवं उत्पात मचा रहे 32 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

नमौके पर नहाने वालों जिनके पास वाहन के कोई भी वैध प्रपत्र ना होने पर 2 दोपहिया वाहन सीज की गई।
साथ ही उत्पात मचाने वालों के 20 दोपहिया वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है।
सभी को भविष्य में इस तरह के कृत्य ना करने की सख्त हिदायत दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुंभ मेले से

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.