कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने आज आपदा में क्षतिग्रस्त गौला पुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

रिपोर्ट : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने आज आपदा में क्षतिग्रस्त गौला पुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने गौला पुल और स्टेडियम के हुए नुकसान को बारीकी से देखा उन्होंने एनएचआई पीडब्ल्यूडी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षा के उपाय को लेकर चर्चा की पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमिश्नर एवम सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बताया गौला पुल को हल्के वाहनों के लिए 20 दिन में खोल दिया जाएगा।कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव सीएम ने आपदा में क्षतिग्रस्त गौला पुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का किया निरीक्षण

जिसको लेकर उनके द्वारा एनएचआई के अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह दिन-रात काम करके पुल पर यातायात को हल्के वाहनों के लिए खोलें स्टेडियम के पास 300 मीटर से अधिक जमीन का हिस्सा आपदा में भू कटाव की भेंट चढ़ गया है।कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव सीएम ने आपदा में क्षतिग्रस्त गौला पुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का किया निरीक्षण

जिसको किस तरह से मजबूत उपाय करके बचाना है इस पर भी उन्होंने अधिकारी को काम करने के निर्देश दिए हैं।

चीफ सेक्रेटरी के स्तर पर स्टेडियम और गौला पुल को लेकर बैठक भी होनी है जिसमें इन सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी फिलहाल गौला पुल पर 20 दिनों के अंदर हल्के वाहनों के लिए यातायात को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 18 नवंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.