कुमाऊं मंडल विकास निगम  द्वारा छात्रों को सात दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण दिया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सीएमबीए डीपी योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा प्रायोजित कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित विकासखंड कनालीछीना के छात्रों के सात दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज प्रातः कनालीछीना विकासखंड के 20 छात्रों ने शारीरिक व्यायाम और स्वच्छता अभियान चलाया।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरुरानी ने छात्रों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई।

साथ ही कहा कि रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के प्रत्येक दिन छात्र प्रशिक्षण के साथ-साथ पौधा रोपण भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज छात्रों ने गुरना मंदिर परिसर में लगाए गए पौधों में पानी डालने के बाद पिथौरागढ़ के घाट बोतडी स्थित सरयू नदी में पेडलिंग व तैराकी सीखी व आपदा प्रबंधन की जानकारी ली।

प्रशिक्षण देने वालों में पदम सिंह राजेंद्र सिंह वेद प्रकाश भट्ट रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता पिछले 15 दिनों से लापता, मां ने पुत्र को जल्द तलाशने की लगाई गुहार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.