ब्रेकिंग न्यूज़
UGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेशजिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी के निधन पर कूटा ने जताया गहरा शोक, सरल व्यक्तित्व को किया यादकुमाऊं के लिए बड़ी उपलब्धि : चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी में डॉ. अंशुमान रॉय ने किया सफल Robotic-Assisted Knee Replacementहल्द्वानी : एसटीएच में पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े डॉक्टरहल्द्वानी : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, पत्रकारिता जगत में गहरा शोक, सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गिरिजा जोशी के निधन से शोक की लहर, कूटा और सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कूटा से जुड़े शिक्षकों और पदाधिकारियों ने उनके निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

कूटा ने कहा कि गिरिजा जोशी सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज और परिचितों को अपूरणीय क्षति पहुंची है। शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कूटा की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही भगवान से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति, धैर्य और सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

इस दुखद अवसर पर कूटा की ओर से प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. कुबेर गिनती सहित अन्य शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

वहीं, एलुमनी सेल की ओर से डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. भुवन आर्य, डॉ. संजय घिल्डियाल, डॉ. रितेश साह और डॉ. भुवन शर्मा ने भी गिरिजा जोशी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसके अलावा श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बावरी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल साह और बिमल चौधरी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

सभी ने एक स्वर में दिवंगत गिरिजा जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सरल और सौम्य व्यक्तित्व हमेशा स्मरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.