ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी ने पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद Ajay Bhatt से मुलाकात कर विभिन्न शैक्षणिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में डॉ. तिवारी ने विश्वविद्यालय में नियमितीकरण की कट-ऑफ तिथि वर्ष 2026 तक बढ़ाने, संविदा प्राध्यापकों का वेतन यूजीसी मानकों के अनुरूप निर्धारित करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इसके अलावा नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में हुए सड़क भूस्खलन से प्रभावित मार्ग पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने और इसके लिए आवश्यक बजट जारी करने का भी आग्रह किया गया।

डॉ. तिवारी ने नैनीताल शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता पर भी जोर देते हुए सांसद के समक्ष ठोस कार्ययोजना तैयार करने की मांग रखी।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत तथा डीएसए महासचिव मनोज जोशी भी मौजूद रहे। सांसद अजय भट्ट ने ज्ञापन में उठाए गए विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.