ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

पुराने और नए कूड़े के निस्तारण के लिए अलग-अलग टेंडर, रोजाना 220 मीट्रिक टन कचरे का किया जा रहा प्रबंधन

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी में वर्षों से ट्रेंचिंग ग्राउंड पर जमा लाखों मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। नगर निगम ने पुराने और नए कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए दो अलग-अलग टेंडर जारी कर कार्य शुरू कर दिया है।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि वर्तमान में शहर और जिले की अन्य निकायों से आने वाले लगभग 220 मीट्रिक टन दैनिक कचरे का नियमित रूप से प्रबंधन किया जा रहा है। साथ ही गीले कचरे से कंपोस्ट खाद तैयार करने की प्रक्रिया भी संचालित की जा रही है, जिससे कचरे के बेहतर उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से पहले ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा हुए लाखों मीट्रिक टन पुराने कूड़े के निस्तारण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही बड़े स्तर पर कूड़ा हटाने का कार्य शुरू होगा।

नगर आयुक्त के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने के बाद हल्द्वानी की कूड़ा निस्तारण संबंधी समस्या का स्थायी समाधान होगा। उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी नगर निगम न केवल शहर बल्कि जिले की अन्य नगर निकायों के कचरे का भी प्रबंधन करता है, जिससे ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कूड़े का दबाव लगातार बढ़ता रहा है।

नगर निगम का दावा है कि नई योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा कचरे के पहाड़ समाप्त होंगे और क्षेत्र को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.