ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका, 15 वर्षों से विधायक के साथ निभा रहे थे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लालकुआं। वरिष्ठ समाजसेवी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के निकटतम सहयोगी सोनू पांडे का गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने अज्ञात कारणों से किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर निवासी 30 वर्षीय सोनू पांडे को हालत गंभीर होने पर तत्काल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया है।

सोनू पांडे पिछले लगभग 15 वर्षों से विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के करीबी सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे थे। क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में वह सक्रिय भूमिका निभाते थे तथा लोगों के सुख-दुख में हमेशा आगे रहते थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

फिलहाल विषाक्त पदार्थ सेवन के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस घटना से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं और उनके अचानक उठाए गए इस कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

वहीं, उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

यह भी पढ़ें :  ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.