गौला पुल का हिस्सा बहा, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम को खतरा, लाइव भूस्खलन

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी।  कुमाऊं को जोड़ने वाला गौला पुल लगातार तेज बहाव के चलते खतरे में आ गया है पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है और यह पुल न सिर्फ पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले को जोड़ता है बल्कि नेपाल बॉर्डर को भी जोड़ने वाला एकमात्र पुल है।

फिलहाल पुल का एक हिस्सा टूटने से अनिश्चितकालीन के लिए आवागमन बंद कर दिया गया है। साथ ही रेलवे लाइन को भी अब बड़ा खतरा हो गया है।

लगातार वहां भूस्खलन हो रहा है इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के पास भी भू कटाव हो रहा है जिससे स्टेडियम को खतरा बना हुआ है।

जहां एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन रेलवे और सिंचाई विभाग व वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का संयुक्त निरीक्षण किया।

इसके साथ ही सांसद अजय भट्ट ने भी गौला पुल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि पानी का बहाव कम नहीं हुआ है।

लिहाजा पुल का एक हिस्सा लगातार गिर रहा है इसको देखते हुए अनिश्चितकालीन के लिए यह पुल बंद कर दिया गया है।

फिलहाल एक्सपर्ट एजेंसी द्वारा निरीक्षण के बाद पानी कम होने पर इस पुल के रिपेयरिंग का काम शुरू होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में तेज रफ्तार कार ने मचाया उत्पात, कई वाहनों को मारी टक्कर; महिला ने लगाया पीछा कर मारपीट की कोशिश का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.