महाविद्यालय रानीखेत में “राष्ट्रीय हिन्दी दिवस” पर ‘विज्ञान में हिन्दी भाषा की भूमिका’ शीर्षक पर एक क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत।  राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय रानीखेत में वनस्पति विज्ञान विभाग व जन्तु विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में “राष्ट्रीय हिन्दी दिवस” पर ‘विज्ञान में हिन्दी भाषा की भूमिका’ शीर्षक पर एक क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ वनस्पति विज्ञान की विभागध्यक्षा, डॉ. प्राची जोशी द्वारा अतिथियों व विद्याथियों के स्वागत से हुई।
कार्यक्रम की प्रस्तावना जंतु विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका, डॉ. निहारिका सिंह बिष्ट द्वारा विद्याथियों के सामने प्रस्तुत की गयी।

इसके उपरान्त वनस्पति विभाग के स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने हिन्दी और विज्ञान विषय के बारे मे वर्तमान सामाजिक दृष्टिकोण व स्थिति पर अपने विचार सभी के साथ साझा किए।
कार्यक्रम के अन्त में श्रीमति आरती चौहान द्वारा हिन्दी भाषा की वर्तमान में विज्ञान में उपयोगिता के बारे में बताया जिसमेें उन्होंने बताया कि जो शिक्षा अपनी मातृ भाषा में दी जाती है वह समाज निर्माण में व्यापक रूप से भाग ले पाती हैं ।
इसी क्रम में उन्होंने प्राचीन उन्नत भारत के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।अन्त में जन्तु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ दीपा पाण्डेय ने वर्तमान सरकार द्वारा विज्ञान में हिन्दी के उपयोग को बढ़‌ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी विज्ञान प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों के मन में हिन्दी को लेकर रहने वाली कुंठाओं का निवारण करने का प्रयास किया ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 नवंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.