ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं।

इस फेरबदल के तहत कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
जारी आदेश के अनुसार,  हिमांशु कफल्टिया को परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून के पद से स्थानांतरित करते हुए ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सौरभ असवाल को हरिद्वार में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है, साथ ही उन्हें अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) नैनीताल एवं सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण (CALA) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
 मनीष कुमार सिंह को हरिद्वार में डिप्टी कलेक्टर के साथ-साथ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शश

संतोष कुमार पाण्डे को नगर निगम देहरादून में उप नगर आयुक्त पद से स्थानांतरित कर उत्तराखण्ड सूचना आयोग में उप सचिव बनाया गया है।
इसी क्रम में  लक्ष्मीराज चौहान को गढ़वाल मण्डल विकास निगम से स्थानांतरित कर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून में परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है।  कुश्म चौहान को हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट से हटाकर गढ़वाल मण्डल विकास निगम में महाप्रबंधक बनाया गया है।
अन्य तबादलों में  हर गिरि को देहरादून से हरिद्वार,  अनुराग आर्या को चम्पावत से नैनीताल,  रविन्द्र कुमार जुवांठा को ऊधमसिंह नगर से देहरादून तथा  सुधीर कुमार को प्रशासन अकादमी नैनीताल से नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है।
इसके अलावा श्री प्रेमलाल को देहरादून से उत्तरकाशी,  यशवीर सिंह को पिथौरागढ़ से चमोली,  मुकेश चन्द्र रमोला को उत्तरकाशी से देहरादून,  विपिन चन्द्र पन्त को नैनीताल से चम्पावत,  सुनील कुमार को अल्मोड़ा से चम्पावत तथा  पंकज भट्ट को चमोली से टिहरी गढ़वाल स्थानांतरित किया गया है।
शासन के इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और दक्षता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।उत्तराखण्ड में बड़े पैमाने पर PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल, हिमांशु कफल्टिया को उधम सिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर पद की जिम्मेदारी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गला घोंटकर हत्या, दामाद हिरासत में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.