उत्तराखंड के अपने इकलौते वाणिज्यिक बैंक-द नैनीताल बैंक लिमिटेड ने विभिन्न उच्च और विशेषज्ञ पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ने बताया है कि इन पदों में मुख्य वित्तीय अधिकारी, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (आईटी), केंद्रीय आंतरिक लेखा परीक्षा विभाग के लिए सलाहकार, सूचना प्रौद्योगिकी व मानव संसाधन सलाहकार, एसटीसी सलाहकार व आंतरिक लोकपाल शामिल हैं।

इनमें से कुछ पद नियमित श्रेणी के हैं जबकि कुछ संविदा पर हैं। बैंक ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, वेतनमान और आवेदन प्रपत्र से संबंधित सभी विवरण देख सकते हैं।

नैनीताल बैंक लिमिटेड की स्थापना 1922 में गोविंद बल्लभ पंत द्वारा की गई थी। यह उत्तराखंड का इकलौता वाणिज्यिक बैंक है, जो वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन कार्यरत है।

बैंक का विस्तार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश तक है, जबकि राजस्थान, दिल्ली और हरियाणाऐ में इसकी चुनिंदा 166 शाखाएँ संचालित हो रही हैं। वित्तीय दृष्टि से भी बैंक निरंतर प्रगति कर रहा है।

31 मार्च 2025 तक इसकी कुल संपत्ति लगभग 8.37 अरब रुपये रही है। बैंक ने कहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया से संस्था को और अधिक पेशेवर व दक्ष नेतृत्व मिलेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसे में हल्द्वानी निवासी दो युवकों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.