ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

हल्द्वानी। चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कुमाऊं का सबसे बड़ा नगर निगम हल्द्वानी पिछले 10 साल से बदहाल है।

लगातार दो बार भारतीय जनता पार्टी के मेयर रहने के बावजूद यहां की हर सड़क खुदी हुई है और भाजपा के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं।

ऐसे में कांग्रेस एक मजबूत चुनावी तंत्र के साथ कार्यकर्ताओं के जोश और नेताओं के समर्थन को लेकर प्रचंड बहुमत से हल्द्वानी नगर निगम का चुनाव जीतेगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी छात्र संघ चुनाव से इसी शहर के लोगों की अलग-अलग माध्यमों से सेवा करते आए हैं।

इसलिए इस बार हल्द्वानी शहर की जनता का सहयोग ललित जोशी को अवश्य मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरी छात्रा को दूसरे ऑटो ने कुचला; मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.