ब्रेकिंग न्यूज़

 इस वर्ष नए साल में पर्यटकों की कमी को लेकर शुक्रवार को मां नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने पत्रकार वार्ता की। 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  नैना देवी व्यापार द्वारा बैठक आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा प्रशासन के गलत सन्देश के चलते इस बार नए साल से ही नगर में पर्यटकों की कमी से स्थानीय व्यापारी काफी परेशान थे, वही इस साल मौसम के बदले हुए मिजाज के चलते व बनभूलपुरा घटना तथा किसान आंदोलन के चलते स्थानीय व्यापारियों को दोहरी मार झेलनी पड़ी है।

पुनीत टंडन ने कहा कि एसएमई व एमएसएमई के तहत अगर व्यपारी 45 दिन में भुगतान नही कर पाता है तो उसको 9 से 10 प्रतिशत तक जुर्माना देने का प्रावधान रखा गया है।

जिसके चलते व्यापारी के पास भुगतान को लेकर लगातार दबाव बन रहा है ऐसे में व्यापारी अपने माल को वापस करने पर मजबूर हो गए हैं।

अगर ऐसा ही रहा तो व्यापारियों के साथ-साथ इससे सरकारी राजस्व भी प्रभावित होगा।

इसलिए पहाड़ो की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इसको खत्म कर किया जाए।

इस दौरान शिव शंकर मजूमदार,तरुण कांडपाल,सुमित खन्ना,विश्वदीप टम्टा, विकास जयसवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5करोड़ 28लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.