ब्रेकिंग न्यूज़
भारी बारिश से भीमताल विधानसभा में भारी तबाही, कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मांगा आपदा राहत पैकेजहल्द्वानी: गन्ने के खेतों में छिपा तेंदुआ, बेरीपड़ाव क्षेत्र में दहशत; ड्रोन से सर्च के बाद भी नहीं आया पकड़ में, रातभर गश्त करेगी वन विभाग की टीम, वीडियो…सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मनहल्द्वानी में यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर फूंके प्रतीकात्मक पुतलेनैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग पर भारी मलबा, पुलिस की तत्परता से समय रहते बहाल हुआ यातायात; बड़ा जाम टला

देशभर में हार्ट अटैक के मामले तेजी आई है. इस बीच इंदौर के एक योगा केंद्र में ‘मां तुझे सलाम’ पर प्रस्तुति देते हुए, रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा ने आज सुबह दम तोड़ दिया।

बलविंदर गाना गाते-गाते जमीन पर गिर पड़े लेकिन वहां मौजूद लोग एक्टिंग समझ कर, तालियां बजाते रहे, लेकिन बलविंदर को दिल का दौरा पड़ा था. इस खौफनाक मंजर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहां मौजूद दर्शकों को लगा कि ये भी उनके परफॉरमेंस का हिस्सा है, वे जब नीचे गिरे, तब उनके हाथ में तिरंगा था. अस्पताल लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया. परिवार वालों ने अंतिम संस्कार से पहले आंखें, त्वचा और अन्य अंगदान किए हैं।

दरअसल, फूटी कोठी स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया जा रहा था. इसमें युवाओं को योग से जोड़ने का उद्देश्य रखा था।

इसी दौरान स्टेज पर तिरंगा लेकर एक गाने पर छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे. तभी वे स्टेज पर अचानक लड़खड़ाकर गिर गए. सभी ने सोचा कि ये एक्टिंग है।

कुछ सेकेंड तक यूं ही मूर्छित रहे. लोगों को लगा कि वे परफॉर्म कर रहे हैं, तो वे पहले की तरह ही तालियां बजाते रह गए. बाद में पास खड़े एक शख्स ने उनको उठाने की कोशिश की, तो पता चला कि वे बेसुध हो गए हैं. बाद में मौत की पुष्टि हुई।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनो से अचानक मौत के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. कुछ लोगों का मानना है कि यह कोरोना के साइड इफेक्ट हैं, तो कुछ का मानना है, कि वैक्सीन का दुष्प्रभाव है. फिलहाल स्पष्ट नहीं है, कि लोगों को अचानक कार्डियक अरेस्ट क्यों आ रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : लोक निर्माण विभाग के मृतक आश्रित कर्मचारियों में आक्रोश, नियमितीकरण और स्थानांतरण आदेश को लेकर आंदोलन की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.