ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  परिवार के साथ पहुंचे नैनीताल

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

  नैनीताल। अपने परिवार के साथ पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान ऑनरेरी ले.कर्नल महेंद्र सिंह धौनी कैंचीं धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। 

 भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप समेत आई.सी.सी.पुरुष टी-20 विश्व कप और आई.सी.सी.चैंपियंस ट्रॉफी तीनों जिताने वाले विकिट कीपर और धुरंदर बल्लेबाज कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने कुमाऊं के निजी दौरे में पहुंचे हैं।

कप्तान माही, दोपहर में दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट में उतरे जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी के हैड ने उनसे मुलाकात की और फ़ोटो खिंचवाया। इसके बाद बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ बच्चों ने भी धौनी के साथ फोटो खिंचवाया।

अपनी पत्नी साक्षी धौनी और मित्रों के साथ पहुंचे महेंद्र, पहाड़ों की ठंड को देखते हुए जैकिट भी साथ लाए थे। पीठ में बैग टांगे धौनी एयरपोर्ट से अपनी सफेद ऑडी के लिए निकले।

पंजाब नंबर की धौनी की गाड़ी के साथ चार सफेद अन्य गाड़िया भी सुरक्षाकर्मियों की चल रही थी। धौनी का कारवां सीधे भवाली से गुजरते हुए कैंचीं धाम के समीप पहुंचा।

बताया जा रहा है कि वहां भीड़ भाड़ को देखते हुए धौनी नैनीताल लौट आए। यहां वह संभावित भारतीय फौज के तल्लीताल स्थित गेस्ट हाउस में रुके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक समानता और शिक्षा के संघर्ष को किया याद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.