ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

नैनीताल में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के मल्लीताल स्थित गौशाला में क्षेत्र की महिलाओं ने स्नान आदि कर गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा अर्चना की साथ ही गौशाला में गायों की पूजा की।

बता दें कि गोवर्धन पूजा अन्नकूट पर्व मंगलवार को धूमधाम मनाया से मनाया गया। मल्लीताल अंडा मार्किट स्थित गौशाला में क्षेत्र की महिलाओं ने एकत्रित होकर भगवान श्रीकृष्ण को फल फूल,गन्ने खिले अन्न आदि समर्पित की आस दिन गाय, बछड़े की पूजा की जाती है।

इस दिन गाय को ताजा साफ भोजन परोस कर तीन प्रदक्षिणा करने से धन-धान्य, सुख सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होता है।

पंडित बच्ची पंत ने बताया कि गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित पर्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की जान बचाई थी।

लोगों को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का संदेश दिया था। ये दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। तभी से इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

इस दौरान हेमा जोशी, उसा साह रेखा साह, गंगा बावड़ी, पुष्पा बावड़ी, दीपा जोशी, तारा जोशी, मुनि जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत और सैकड़ों लापता; भारतीयों समेत 500 से ज्यादा लोग लापता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.