ब्रेकिंग न्यूज़
गोला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलियाज्योलीकोट में दूषित पानी से पीलिया संकट पर प्रशासन सख्त: एडीएम सौरभ असवाल ने प्रदूषित जलस्रोत बंद करने के दिए निर्देश, ब्लॉक प्रमुख बोले—“तीन जानें गईं, अब चुप नहीं बैठेंगे”हल्द्वानी : सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP  मंजूनाथ टी सी का शिकंजाडीएसबी कॉलेज के पूर्व अध्यापक व शोधार्थी प्रो. अरुण कुमार मित्तल का निधन, 73 वर्ष की आयु में लखनऊ में ली अंतिम सांसUGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेश

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब भैंसों को लेने जंगल गए एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

प्रारंभिक तौर पर जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है, जबकि ग्रामीण भालू के हमले की बात कह रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान रेखाल खत्ता निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरिफ शनिवार शाम अपनी भैंसों को वापस लाने जंगल गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह सिडकुल क्षेत्र के जंगल में उनका शव बरामद हुआ, जिस पर जंगली जानवर के हमले के निशान पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जंगली जानवर के हमले का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हमला किस जानवर ने किया। पुलिस ने पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के पंत पार्क में धूमधाम से मना भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्मोत्सव, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया नमन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.