ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हल्द्वानी। थाना मुखानी क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की लगातार हो रही घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी  डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया माल बरामद किया है।

तीन घटनाओं से मचा था हड़कंप

पहली घटना में दिनांक 04 फरवरी 2026 को श्रीमती बीना पाठक, निवासी विठोरिया नंबर 1, एसआर पुरम ऊँचापुल मुखानी की दुकान पर दो अज्ञात व्यक्ति सामान खरीदने के बहाने आए और झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 09/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

दूसरी घटना 30 जनवरी 2026 को देवभूमि सैनिक कॉलोनी फतेहपुर निवासी श्रीमती कमला देवी के साथ हुई, जिनका मंगलसूत्र पता पूछने के बहाने झपट लिया गया। इस मामले में एफआईआर संख्या 10/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

तीसरी घटना 06 फरवरी 2026 को रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में हुई, जहां श्रीमती विजलक्ष्मी का मंगलसूत्र झपट लिया गया। इस संबंध में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 35/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

सीसीटीवी व मैनुअल इंटेलिजेंस से मिली सफलता

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसी दौरान सूचना मिली कि संदिग्ध मोटरसाइकिल संख्या HR 29AF 2325 से कालाढूंगी की ओर से हल्द्वानी आ रहे हैं। कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक को रोक लिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पीछे बैठा आरोपी जंगल की ओर भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज गांधी पुत्र नंदराम निवासी ग्राम पदमपुर, थाना मिल्क खाना, तहसील स्वार, जिला रामपुर (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिल HR 29 AF 2325 (FZ-S) रॉकी पुत्र प्रतीक सरदाना निवासी प्रहलादपुर तिगांव, तहसील बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद के नाम पंजीकृत है।

पूछताछ में कबूल किया जुर्म

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 30 जनवरी और 04 फरवरी को मुखानी क्षेत्र तथा 06 फरवरी को रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में महिलाओं के मंगलसूत्र झपटे थे।

आरोपी ने बताया कि वह एक और घटना को अंजाम देने हल्द्वानी आ रहा था, लेकिन पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में आरक्षण को लेकर बवाल, एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का हंगामा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.