ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।  कुसुमखेड़ा और जज फार्म क्षेत्र में भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में आयोजित “नगर के नायक सम्मान समारोह” का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन समर्पित नागरिकों का सम्मान करना था, जो लंबे समय से निस्वार्थ भाव से जनसेवा और सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे हैं।

समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों, वन विभाग कर्मियों, शिक्षकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे जनसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति वे लोग हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज के उत्थान में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित व्यक्तित्वों का सम्मान करना समाज के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है।

जय शारदा जन कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीमा बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान समारोह जनप्रतिनिधियों द्वारा बहुत कम देखने को मिलता है और यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है।

सेवानिवृत्त शिक्षक खीम सिंह बिष्ट ने मनोज पाठक के संघर्षपूर्ण जीवन और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि वे सकारात्मक सोच के साथ समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष बिसम्बर कांडपाल ने कहा कि मनोज पाठक वर्षों से कालाढूंगी विधानसभा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनहित के कार्य कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में उफान पर गौला नदी, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने काठगोदाम और बनभूलपुरा पुलों का किया निरीक्षण; पुलिस-एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.