ब्रेकिंग न्यूज़

 राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा, 22 जनवरी को नैनीताल में आयोजित कार्यक्रमों की सूची। 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

(1)राम सेवक सभा :- आगामी 21 जनवरी दस बजे से 22 जनवरी की सवेरे 11 बजे तक रामलीला स्टेज में श्री अखंड रामायण का आयोजन। अगले दिन 22 जनवरी को दोपहर में सुंदरकांड के बाद भंडारा होगा। 

(2)माँ नयना देवी व्यापार मंडल :- मल्लीताल में बड़ा, मध्य और खड़ी बाजार सजाएंगे, मॉल रोड में सैल्फी पॉइंट लगाएंगे, मिठाई बाटेंगे, बाजार में भंडारा करेंगे। 

(3)माँ नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट :- 11बजे से सुंदरकांड, 2 बजे से प्रसाद वितरण, शाम 6 बजे मंदिर में दीप जलाए जाएंगे, इस दौरान मंदिर को फूलों और विद्युत माला से सजाया जाएगा।

(4)तल्लीताल व्यापार मंडल/ताल चैनल :- शाम 6 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रमों में जगह जगह आतिशबाजी, भजन संध्या और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। 

(5)हनुमानगढ़ मंदिर प्रबंधन :- विद्युत मालाओं से मंदिर को सजाया जाएगा। सवेरे 10 बजे से भंडारा और एकनाम कीर्तन(जय राम श्री राम)शुरू होगा, शाम 3 बजे से सुंदरकांड रखा है। शाम को 101 दिए जलाए जाएंगे। 

(6) ‘जय श्री राम सेवा दल’ :- सुबह दस बजे रंगोली के बाद 11 बजे भगवा पगड़ी पहनाकर भक्तों का सम्मानित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे पैदल भगवा रैली नगर भ्रमण पर निकलेगी। दोपहर 2 बजे से भंडारा शुरू होगा और शाम 5 बजे से धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। अंत में रात आठ बजे से जोरदार आतिशबाजी होगी।

(7) ‘हनुमान भक्त’ :- सवेरे 9 बजे से बच्चों द्वारा रंगोली कार्यक्रम। 9:30 बजे से डी.जे.पर भक्तिमय भजनों पर डांस। अयोध्या से स्क्रीन पर रामलला का लाइव प्रसारण। मंदिर उद्धघाटन होते ही पुष्प वर्षा और मिष्ठान वितरण। शाम 5 बजे हनुमान भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण। शाम 6:30 बजे से फ्लैट्स मैदान में जोरदार आतिशबाजी। भक्त, शाम को नैनीझील में दीपदान करेंगे(समय अन्य आयोजक संस्थाओं से मिलकर तय होगा)। 

(8)जिला बार एसोसिएशन :- 22 की दोपहर में बार सभागार में भजन संध्या का आयोजन और प्रसाद वितरण।

(9) चीना बाबा मंदिर :- सुंदरकांड या हनुमान चालीसा(तय करना बांकी)होगी। प्रसाद वितरण।

     आप लोग जहां जिस प्रकार भी शामिल हो सके हैं तो जरूर हो जाएं। अगर कोई कार्यक्रम छूट गए हैं तो अवगत कराएं, इसमें जोड़ दिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विकसित भारत-2047 की संकल्पना पर चोरगलिया बालिका इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताएं, छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का दम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.