ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

मुझे पता है ये क्या करती हैं.’: अरशद ने अम्मी और 9 से 19 साल की 4 बहनों को उतारा मौत के घाट, नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद काट दी गर्दन, घटना में फरार अब्बू भी शामिल

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहाँ एक महिला और उसकी 4 बेटियों की हत्या कर दी गई। महिला अपने शौहर, बेटे और 4 बेटियों के साथ लखनऊ आई थी, जिसमें उसका शौहर फरार है, वहीं बेटे को बतौर हत्यारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अरशद (24) है। पता चला है कि ये परिवार आगरा का रहने वाला है। इस मामले में अरशद के अब्बू की भी भूमिका सामने आ रही है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित 24 वर्षीय अरशद ने अपनी माँ और चार बहनों की हत्या कर दी। यह वारदात लखनऊ के होटल शरणजीत के कमरे नंबर 109 में हुई, जहां पूरा परिवार 30 दिसंबर से ठहरा हुआ था।

अरशद ने पहले अपनी माँ और बहनों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया। इसके बाद धारदार हथियार से उनकी कलाई और गले पर वार किया। घटनास्थल पर किसी संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, जिससे पुष्टि होती है कि मृतकों ने प्रतिरोध नहीं किया।

मृतकों में माँ- अस्मा (45), कॉलेज में पहले वाली बहन अलशिया (19), दूसरे नंबर की बहन रहमीन (18) इंटरमीडिएट की छात्रा, तीसरे नंबर की बहन अक्सा (16) कक्षा 10वीं की छात्रा और आलिया (9) सबसे छोटी बहन हैं।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (मध्य लखनऊ) रवीना त्यागी ने कहा है कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

होटल के कमरे से नशीले पदार्थ के अवशेष और खून से सना चाकू बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें :  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, हल्द्वानी-कालाढूंगी और रामनगर में छापेमारी; दूध, घी, दाल, काजू समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.