ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गौरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व ₹15 हजार बरामदऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़; मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्ताररामगढ़ में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, भव्य झांकी में भक्ति के रंग में रंगे हरीश पनेरूनैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

25 करोड़ से अधिक रुपए के संगठित भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का पर्दाफाश: एसआईटी ने मुख्य अभियुक्त धनंजय गिरी को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। कुमाऊं परिक्षेत्र में भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये की वित्तीय और भूमि संबंधी धोखाधड़ी करने वाले बड़े गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ठेकेदार धनंजय गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर संगठित तरीके से करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2018 से अब तक इस मामले में कुल 9 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 3 मामलों की जांच वर्तमान में एसआईटी द्वारा गहनता से की जा रही है। वहीं, करीब 15 से 20 अन्य पीड़ितों की शिकायतें भी लगातार पुलिस के संज्ञान में आ रही हैं।

मामले की गंभीरता और जनहित को देखते हुए चार नवंबर 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया था। हालांकि, पूर्व एसआईटी द्वारा अपेक्षित स्तर की कार्रवाई न होने पर आईजी कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने 17 अप्रैल 2026 को तत्काल प्रभाव से एसआईटी को भंग कर दिया था।

इसके बाद जांच को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के सीधे पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) जितेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में नई एसआईटी का गठन किया गया। नई टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धनंजय गिरी को गिरफ्तार कर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी में शामिल नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है तथा जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में समूह-ग के 553 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका, जानें योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.