ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गौरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व ₹15 हजार बरामदऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़; मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्ताररामगढ़ में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, भव्य झांकी में भक्ति के रंग में रंगे हरीश पनेरूनैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

जुड़वा बच्चों में से एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पिता ने रहस्यमयी परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूद कर दी जान 

हरिद्वार। एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जुड़वा बच्चों में से एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि कुछ ही घंटों बाद पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटनाक्रम से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक राघवेंद्र जोशी निवासी टीकमगढ़, मध्य प्रदेश अपनी पत्नी बबली और जुड़वा बच्चों के साथ सिडकुल क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे।

वह कपड़ों की फेरी का काम करते थे। बताया गया कि परिवार पिछले दो-तीन महीने से मध्य प्रदेश गया हुआ था और बुधवार रात ही हरिद्वार लौटा था। लौटने के बाद परिवार ने शिव मूर्ति वाली गली स्थित एक होटल में कमरा लिया था।

गुरुवार सुबह राघवेंद्र वाहन लेने की बात कहकर होटल से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसी दौरान दोपहर में दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

पत्नी बबली होटल कर्मचारी की मदद से बच्चों को मेला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे बच्चे को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दूसरे बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। हालांकि मृत बच्चे की मौत का कारण प्रथम दृष्टया स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की और राघवेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। इसी बीच ज्वालापुर लाल पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए शव की पहचान राघवेंद्र जोशी के रूप में की। बाद में अस्पताल पहुंची पत्नी ने भी शव की पुष्टि की।

एसपी सिटी Abhay Pratap Singh ने बताया कि मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को कूटा ने दी बधाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.