ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गौरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व ₹15 हजार बरामदऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़; मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्ताररामगढ़ में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, भव्य झांकी में भक्ति के रंग में रंगे हरीश पनेरूनैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम, IMD ने दिया बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट; जानें अगले तीन दिन का हाल

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि मैदानी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विभाग के मुताबिक, मौसम में बदलाव के चलते अगले 1-2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि उसके बाद तापमान में फिर से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। शुक्रवार को हरिद्वार के रुड़की में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान नैनीताल के मुक्तेश्वर में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

23 मई (शनिवार):

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।

24 मई (रविवार):

देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन के आसार हैं।

25 मई (सोमवार):

प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बादलों की गर्जना जारी रहने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

देहरादून में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी देहरादून में शनिवार को मौसम साफ से आंशिक बादलों वाला रह सकता है। कुछ इलाकों में गरज वाले बादल बनने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: धामी सरकार ने 101 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.