ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल/धारी। धारी-धानाचूली मोटर मार्ग पर हल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे धारी तहसील से थोड़ा आगे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत 10 यात्री घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर एबुलेंस की मदद से पदमपुरी सीएचसी भिजवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचे सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया।

पांच घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया। पांच लोगों को अस्पताल से ही छुट्टी दे दी गई। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि पांच घायलों को एसटीएच भेजा गया है। चालक ने वाहन में ब्रेक नहीं लगने के चलते वाहन खाई में गिरने की बात कही है। घटना के बाद घायलों के परिजनों से अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

घायलों की सूची-

मधुलिका पत्नी दिनेश गंगवार (36) निवासी हाइडिल गेट हल्द्वानी (रेफर)

नीतू उपाध्याय (40) पत्नी हेमंत उपाध्याय निवासी  हल्द्वानी (रेफर)

दीपा बोरा पत्नी सुरेंद्र सिंह (36) निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी (रेफर)

चालक जीवन चंद्र (39) पुत्र रणजीत राम निवासी हल्द्वानी (रेफर)

मंजू शर्मा (32) पत्नी मुकेश शर्मा निवासी दमुवाढूंगा हल्द्वानी

अर्चना आर्या (37) पत्नी सिद्धार्थ आर्या निवासी कठघरिया हल्द्वानी

षष्टी दत्त जोशी (70) पुत्र प्रेमबल्लभ निवासी सगरौली जैंती
बच्ची सिंह (63) पुत्र हर सिंह निवासी जैंती
बीना जोशी (35) पत्नी मनोज जोशी निवासी जैंती

सुजीत विश्वास (38) पुत्र प्रदीप कुमार निवासी जैंती

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : चाफी-अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली 2.26 करोड़ की मंजूरी, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.