ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के ग्राम पंचायत लोहाली में सिचाई पाईप लाईन के विस्तारीकरण के संबंध में एक बैठक आयोजित

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ग्राम पंचायत लोहाली में सिचाई पाईप लाईन के विस्तारीकरण के संबंध में एक बैठक आयोजित कि गयी जिसमें जनता की मांग को देखते हुए लोहाली लिफ्ट सिचाई योजना का विस्तारीकरण खरक देवी मंदिर तक करने पर मंथन व असिंचित कृषि का धरातलीय निरीक्षण किया गया।

नलकूप खंड रामनगर के सहायक अभियंता प्रशांत आर्य द्वारा बताया गया कि इस विस्तारीकरण के लिए जल्दी ही शासन को प्रेषित किया जायेगा और जून तक इस पर हर संभव धरातल पर कार्य किया जायेगा।

इस विस्तारीकरण से 1500 नाली असिंचित भूमि पर सिचाई होगी, कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नलकूप खंड रामनगर के कनिष्ठ अभियंता मनीष सेमवाल, पूर्व प्रधान धाम सिंह रावत,प्रधान प्रतिनिधि हरिनगर सुन्दर लाल,प्रतिनिधि थुवाब्लाक हरीश चन्द्र,नरेन्द्र रावत, गोधन सिंह, चंदन बसानी, अनोप सिंह रावत,राधे सिंह, राजेन्द्र रावत दीवान सिंह,जीवन सिंह महरा,राम सिंह रावत, विरेंद्र सिंह, श्याम सिंह बिष्ट, ,लक्ष्मण सिंह, अनोपसिंह अधिकारी,गोपाल सिंह, रघु सिंह,राजेन्द्र बिष्ट,देवकी देवी, रमा बिष्ट, मंजू रावत,दीक्षा रावत,हेमा देवी,गीता देवी,मुन्नी देवी,विमला देवी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.