ब्रेकिंग न्यूज़

विवादित टिप्पणियों और हथियार लहराने के प्रकरण में ब्लॉगर को जेल के बाद भारी धनराशि उपबन्ध व कड़ी शर्तो में हुई बेल, परन्तु मुश्किलें बरकरार

सोशल मीडिया पर अब नहीं देगी धार्मिक भावना को भड़काने वाले बयान

अन्य जनपद भी ले सकती है रिमांड

हल्द्वानी।   विवादास्पद वक्तव्यों तथा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराने के आरोपों में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को न्यायिक हिरासत में जाना पड़ा। माननीय न्यायालय कड़े प्रतिबंधों के साथ उन्हें जमानत प्रदान की है।

 सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ टिप्पणी से परहेज

 कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से पूर्ण दूरी

परन्तु जनाक्रोश बरकरार

कुमाऊँ की महिलाओं, देवी-देवताओं और लोकआस्था पर लगाए गए आरोपों को लेकर देवभूमि में आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है। इस संबंध में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी है।

कानूनी पेंच और गहराने की आशंका

सूत्रों के अनुसार, नैनीताल के अतिरिक्त उधम सिंह नगर जनपद की पुलिस भी उक्त के विरुद्ध रिमांड की कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में दोबारा भी जेल जाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप: नैनीताल-अल्मोड़ा समेत कई जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.