ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।हल्द्वानी : बीएलएम एकेडमी में महिला दिवस का पर कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि डॉ. गीतिका जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी रामगढ़, निदेशक सौम्या अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की शुरुआत की।
महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि डॉ. गीतिका जोशी ने कहा, “महिलाओं और बच्चों को समाज में एक सुरक्षित माहौल देना आवश्यक है।हल्द्वानी : बीएलएम एकेडमी में महिला दिवस का पर कार्यक्रम आयोजित

महिला दिवस हमें महिलाओं के अधिकारों और उनके योगदान को याद दिलाता है। हमें महिलाओं को सम्मान और समर्थन देना चाहिए।”
लोक गायिका खुशी जोशी ने अपने गीतों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर नृत्य और संगीत प्रदर्शन किया। आगंतुकों ने महिला अधिकारों और सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।हल्द्वानी : बीएलएम एकेडमी में महिला दिवस का पर कार्यक्रम आयोजित

इस दौरान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने कहा, “महिलाओं में एक साथ कई कार्य करने की क्षमता है। हमें महिलाओं के योगदान को पहचानना और सम्मानित करना चाहिए।

” कार्यक्रम ने स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझने और इसके लिए काम करने के लिए प्रेरित किया है। मौजूद लोगों द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्प लेने से कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस दौरान प्रबंधक साकेत अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या संगीता माथुर,अकादमिक संयोजक पूनम क्वात्रा समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  शराब से उजड़ता पहाड़: नशे की गिरफ्त में परिवार, बढ़ती हिंसा और बिखरते सपने
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.