ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

नैनीताल के जंगलों में काबू पानी के लिए सरकार ने लगाया एयरफोर्स का एमआई 17 हेलीकॉप्टर 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स का एम.आई.17 हैलीकॉप्टर लगा दिया है।

शनिवार सवेरे से शुरू हुए इस मिशन में हैलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई।

इससे पहले भी वर्ष 2019/21 में अनियंत्रित वनाग्नि के चलते एम.आई.17 हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था।

   नैनीताल से लगे पाइंस, भूमियाधार, ज्युलिकोट, नारायणनगर, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि के जंगल इनदिनों बुरी तरह से धधक रहे हैं।

इस वर्ष बरसात नहीं के बराबर होने के कारण सूखे जंगल जगह जगह जल रहे हैं, जिसपर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और वन विभाग ने पूरा जोर लगा दिया है।

आग इतनी तेज है कि दोनों विभागों के अलावा आर्मी के जवान भी इसपर काबू पाने के लिए जुट गए हैं। मुख्यमंत्री और प्रशासन के आला अधिकारियों के बीच गहन मंत्रणा के बाद निर्णय लिया गया कि आग पर हवा से काबू पाने के लिए एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर की मदद ली जाए।

लिहाज, शुक्रवार शाम एक एम.आई.17 हैलीकॉप्टर नैनीताल पहुंचा। शनिवार सवेरे हवा और पानी की व्यवस्था देखने के बाद लगभग 7 बजे हैलीकॉप्टर ने भीमताल झील से बकेट(बाल्टी)में पानी भरा और मिशन पर निकल गया।

एस.डी.एम.प्रमोद कुमार ने बताया कि पाइंस से लेकर लड़ियाकांटा के जंगलों में आग अनियंत्रित रूप से बढ़ रही है, जिसे बुझाने के लिए हैलीकॉप्टर को भेजा गया है। नैनीताल : जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया एमआई 17 हेलीकॉप्टर

बात दें कि इससे पहले भी वर्ष 2019 और 2021 के फायर सीजन में इसी तरह अनियंत्रित आग पर काबू पाने के लिए एम.आई.17 हैलीकॉप्टर बुलाया गया था।नैनीताल : जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया एमआई 17 हेलीकॉप्टर

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.