हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नंधौर नदी के पांचों गेटों पर खनन निकासी की आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

       अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अगुवाई में खनन, राजस्व, वन एवं सिचाई महकमे के अधिकारियों के साथ पांचों गेटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

वर्तमान में पांचो गेटों से नदी से खनन निकासी का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। अपर जिलाधिकारी ने निकासी गेटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निकासी गेटों पर वन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने खनन में लगे वाहन स्वामियों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में नियमानुसार खनन का कार्य करें। 

     इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने नंधौर नदी में सिचाई विभाग द्वारा किये जा रहे बाढ सुरक्षा के कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

       स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल साह, जिला खान अधिकारी राजभर सिंह, अधिशासी अभियंता सिचाई दिनेश रावत,अनुभाग अधिकारी वन निगम मोहन सिंह महरा व उपखण्ड अधिकारी वन अमित जोशी आदि मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में बैंक ऑफ बड़ौदा की कमोला शाखा में बड़ा साइबर फ्रॉड, कैशियर के व्हाट्सएप नंबर से लिंक भेजकर करीब 6 लाख रुपये उड़ाए

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.