ब्रेकिंग न्यूज़

लामाचौड़ स्थित गैरकानूनी केंद्र पहले ही हो चुका था सील, संचालिका पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। लामाचौड़ स्थित अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 17 वर्षीय नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर पिछले 15 दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती था। मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पहले ही कार्रवाई करते हुए केंद्र को बंद करवा चुके थे तथा संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार मुखानी कोतवाली क्षेत्र के बिठौरिया निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका 17 वर्षीय बेटा सूखे नशे का आदी हो गया था। करीब दो माह पहले उसे लामाचौड़ स्थित संकल्प नशा मुक्ति समिति केंद्र में भर्ती कराया गया था।

महिला के मुताबिक 21 अप्रैल को जब वह बेटे से मिलने पहुंचीं तो उसकी हालत सामान्य थी, लेकिन 24 अप्रैल की शाम केंद्र से फोन आया कि बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो वहां किशोर अकेला भर्ती मिला और केंद्र का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

चिकित्सकों की जांच में किशोर के लीवर और किडनी पर गंभीर असर सामने आया। हालत नाजुक होने पर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, जहां गुरुवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने निरीक्षण कर नशा मुक्ति केंद्र को पहले ही बंद करवा दिया था। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर केंद्र संचालिका आयुषी कपिल निवासी लामाचौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 9 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.