अयोध्या। मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका ने अयोध्या पहुंचकर यहां हो रही रामलीला में मां सीता का किरदार निभाया।

मीडिया से बातचीत में मणिका ने अयोध्या की भव्यता और सांस्कृतिक गौरव की तारीफ की।

मणिका विश्वकर्मा: प्रतिभा, शिक्षा और सौंदर्य का संगम
मणिका ने कहा कि अयोध्या वास्तविक रूप में सोशल मीडिया और टीवी में दिखाई गई तुलना में कहीं अधिक खूबसूरत है। उन्होंने फिल्मी रामलीला को अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला आयोजन बताया।

पहली बार अयोध्या आने और मां सीता की भूमिका निभाने को उन्होंने अपने लिए सौभाग्य और आशीर्वाद माना। मणिका ने कहा, “रामलला का दर्शन विशेष अनुभव है, लेकिन उसी धरती पर सीता जी का किरदार निभाना मेरे जीवन का अनमोल अनुभव है।”

मणिका ने आगे कहा कि मां सीता के चरित्र में सादगी और ठहराव है। इस किरदार को निभाने से उन्हें अपने जीवन में ठहराव और मानसिक संतुलन का अनुभव हुआ। उन्होंने माना कि ऐसे महान किरदार इंसान की सोच और जीवन को हमेशा के लिए बदल देते हैं।

मणिका विश्वकर्मा: प्रतिभा, शिक्षा और सौंदर्य का संगम
जन्म व पृष्ठभूमि: राजस्थान के श्री गंगानगर में जन्मी मणिका दिल्ली में रहती हैं।
शिक्षा: वह दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।
रुचियाँ: मणिका क्लासिकल डांसर और कलाकार हैं। कला और रंगों के प्रति उनका गहरा लगाव है।
सामाजिक पहल: उन्होंने “Neuronova” नामक पहल शुरू की, जो ADHD और अन्य न्यूरोडाइवर्जेंस जैसी स्थितियों के प्रति जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है।
सौंदर्य प्रतियोगिता में सफ़र:
2024 में मिस यूनिवर्स राजस्थान का ताज जीता।
2024 में मिस यूनिवर्स इंडिया में टॉप 20 तक पहुँचीं।
2025 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम किया।
आगामी प्रतियोगिता: वह थाईलैंड में होने वाले मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
दृष्टिकोण: मणिका अपनी सामाजिक सोच, शिक्षा और प्रतिभा के साथ युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी; प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंचे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.