ब्रेकिंग न्यूज़

गुमशुदा मोहन को सितारगंज से किया सकुशल बरामद, बेटे को वापस पाकर मॉ के चेहरे पर लौटी मुस्कान

हल्द्वानी। कमला उप्रेती पत्नी स्व0 बिशन दत्त निवासी दौलतबाजपुर थाना चोरगलिया नैनीताल द्वारा अपने बेटे मोहन उप्रेती के अचानक घर से लापता होने के सम्बन्ध में दिनांक 04-11-2023 को थाना चोरगलिया में आकर तहरीर दी गयी। जिसके आधार पर थाना चोरगलिया में गुमशुदगी संख्या- 08/2023 दर्ज की गयी।

भगवान सिंह मेहर थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में तत्काल गुमशुदा उपरोक्त को सकुशल बरामद करने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी। 

टीम अपर उ0नि0 तनवीर आलम द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ, सी0सी0टी0वी0 कैमरों की छानबीन व मुखबिर लगाकर गुमशुदा को दिनांक 06-11-2023 सितारगंज से सकुशल बरामद किया गया और परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात: युवक ने दो सगी बहनों और जीजा को मारी गोली, दोनों बहनों की मौत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.