ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क सुरक्षा को लेकर नैनीताल की कवायद जारी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 183 लोगों के किए चालान, 17 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की भेजी रिपोर्ट

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा,  के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनता की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात जागरूकता को लेकर जनपद में कवायद लगातार जारी है।

डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक के पर्यवेक्षण में जिले के व्यस्ततम इलाकों और चौराहों में पुलिस द्वारा प्रभावी वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे बीते दिवस में नैनीताल पुलिस द्वारा निम्न चलानी कार्यवाही की गई है।

➡️ कुल चालान–183

➡️ संयोजन शुल्क–86,000 ₹

➡️ ओवरलोडिंग–09

➡️ मोबाइल फोन पर बात करने में–13

➡️ माल वाहन में सवार ले जाने पर–01

➡️ शराब पीकर वाहन चलाने पर–05

➡️ DL निरस्तीकरण में–17

➡️ वाहन सीज–10

यह भी पढ़ें :  भीमताल में ट्रांसफार्मर के पास मिला युवक का शव, करंट लगने से मौत की आशंका
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.