हल्द्वानी। ऊँचापुल  में चल रही पारंपरिक रामलीला में शुक्रवार की रात। कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के पिता राजा दशरथ का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

हल्द्वानी के ऊँचापुल मैदान में आयोजित भव्य रामलीला मंचन में शुक्रवार को अयोध्या के राजा दशरथ का दृश्य प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उनके संवाद और भाव-भंगिमाओं को देख पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षों पुरानी इस परंपरा में पिछले कई सालों से विधायक बंशीधर भगत राजा दशरथ की भूमिका में पार्ट खेल रहे हैं।

विधायक भगत ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और आस्था का विषय है उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और मर्यादा का प्रतीक है, और इसमें शामिल होना सौभाग्य की बात है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.