विधायक कैड़ा ने किया 2 करोड़ 48 लाख की लागत से बास्कोटी से पजैना-धैना-लिगडानी मोटर मार्ग पर होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ

भीमताल। विधायक राम सिंह कैडा ने कहा ओखलकांडा ब्लॉक के बस्कोटी से पजैना -धैना -लीगडानी मोटर मार्ग पर ज़ब से बना मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं हुआ था मोटर मार्ग जगह -जगह क्षतिग्रस्त हुआ हुआ था।

डामरीकरण नहीं होने से वाहनों को आवागमन मै ख़तरा बना हुआ था बारिश मै गाड़िया कीचड मै फस जाती थी जिस कारण दुर्घटना का ख़तरा बना रहता था 2 से 3 हजार की आवादी के गाँव के लोगो को बरसात के समय काफ़ी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओ को देखते हुए बस्कोटी से पजैना -धैना -लीगडानी मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य करने हेतु PWD विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था।

अधिकारियों ने डी.पी.आर तैयार कर शासन को भेजने के बाद विधायक ने बस्कोटी से पजेना – धैना -लीगडानी मोटर मार्ग पर सुधारीकरण, सोलिंग व डामरीकरण,के लिए 2 करोड़ 48 लाख की शासन से स्वीकृति कराकर आज मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ किया। डामरीकरण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जायेगा ग्रामीणों ने डामरीकरण का पैसा स्वीकृति करने पर विधायक कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मलाओ से स्वागत कर आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया है।

इस दौरान विधायक के साथ प्रधान कमल पांडेय, योगेश बोरा,अमित कुमार, तेज सिंह बिष्ट बालम बिष्ट,तारा जोशी, केसर सिंह, सोबन सिंह,चिंता सिंह, मान सिंह, रमेश कांडपाल, हिमांशु सिगवांल,जगदीश पांडेय सहित आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर CBI की छापेमारी, पूछताछ तेज
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.