ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक कैड़ा ने किया राo महाविद्याल पतलोट के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण 

निर्माण कार्य पूर्ण न करने पर व्यक्त की नाराजगी 

भीमताल।  विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा राजकीय महाविद्याल पतलोट के भवन निर्माण कार्य के लिए 4 साल पहले सरकार व शासन से सवा 4 करोड़ स्वीकृति करने के बाद भवन का निर्माण कार्य सवा 3 साल से अधिक समय से चल रहा है।

लेकिन अभी तक भवन का निर्माण कार्य पुरा नहीं हुआ है विधायक कैड़ा ने भवन के निर्माण का निरक्षण किया ! निर्माण कार्य की गुणवत्ता मै कई कमिया पाई गई! विधायक ने कहा भवन का निर्माण कब के पूरा हों जाना चाहिए था तय समय से अधिक होने के बाद भी भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है।

जिस कारण छात्र छात्राओं को इंटर कालेज पतलोट के कक्षा काक्षों मै पड़ेंने को मजबूर है छात्र -छात्राओं को पठन पाठन मै परेशानियो का सामना करना पढ़ रहा है विधायक कैड़ा ने कहा भवन का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।

कार्यदाई सस्था व ठेकेदार तथा अधिकारी राजकीय महाविद्यालय पतलोट के भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने मै लापरवाह बने है जिस कारण छात्र छत्राओ को परेशानियो व समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है विधायक कैडा ने भवन का कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की है।

विधायक ने अधिकारियो से राजकीय महाविद्याल पतलोट के भवन का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करने व शीघ्र भवन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, राम माधव प्रभारी तो बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहप्रभारी; चुनावी रणनीति को मिलेगी नई धार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.