ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार पर साधा निशाना

बिजली की दरों को लेकर भी खड़े किये सवाल 

हल्द्वानी।  कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर कई विषयों को लेकर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इतना बड़ा इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया।

लेकिन नए साल के मौके पर सूचना प्रणाली में कमी की वजह से पर्यटकों में भय था की ट्रैफिक जाम रहेगा, जिसकी वजह से नए साल में पर्यटन से जुड़े लोगों का मामला काफी प्रभावित रहा।

वहीं उन्होंने कहा की नए साल में जनता को राहत देने की बजाय बिजली के दामों में बढ़ोतरी की गई है जो कि आम जनता के लिए नए साल में एक और तोहफा दिया है उनकी जेब पर डाका डालने का.. जबकि केंद्र और राज्य में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार है।

ऐसे में सरकार को केंद्र से मांग करनी चाहिए ताकि पावर ग्रिड से राज्य को सस्ते दाम में बिजली मिल सके, जिसे आम जनता को राहत मिल सके।

क्योंकि जनता पहले से ही महंगाई से परेशान हैं वहीं उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी फिर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करने वाले हैं, यात्रा को लेकर हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि, आधुनिक युग है।

मॉडर्न पॉलिटिक्स से पूरे विश्व में एक नेता आपको नहीं मिलेगा जो पूरे देश की पद यात्रा कर चुका हो और सैकड़ों करोड़ों लोगों से पदयात्रा के माध्यम से मिला हो ऐसे हमारे नेता राहुल गांधी हैं।

सुमित हृदयेश ने कहा कि राहुल गांधी ने दक्षिण से उत्तर यात्रा पूरी की है अब पूर्व से पश्चिम मणिपुर से मुंबई यात्रा जाएगी और फिर से लोगों के साथ संवाद कर भारत को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि देश में व्याप्त तमाम कुरुतियों पर हल्ला बोला जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  फर्जी स्थानीय प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, नगर पंचायत चेयरमैन समेत चार हिरासत में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.