हल्द्वानी। राजपुर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा घरों में लाल निशान लगाए जाने के बाद स्थानीय पार्षद प्रीति आर्य व कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में लोगों ने उप जिलाअधिकारी कार्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा कि वर्तमान प्रशासन हिटलर शाही पर उतर आया है। और लोगों के घरों को तोड़ने के लिए चिन्हीकरण का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले लोग सालों से बिजली पानी और हाउस टैक्स का बिल चुका रहे हैं, और आज प्रशासन उन्हें अतिक्रमण के नाम पर भय दिख रहा है। जो कि किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने भी कहा कि वह कई दशकों से यहां रह रहे हैं और आज प्रशासन गरीब लोगों को कुचलने का प्रयास कर रहा है। वही सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान का कहना है कि अभी तो केवल नोटिस और आपत्तियों के निस्तारण का काम चल रहा है।

किसी प्रकार का कोई ध्वस्तीकरण नहीं होगा, पहले सर्वे होगा फिर नोटिस देने के बाद उसका निस्तारीकरण होगा उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात, बौरपुल से मूसाबंगर तक सड़क निर्माण के लिए ₹4.99 करोड़ मंजूर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.