ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। मुखानी थानाध्यक्ष  पंकज जोशी द्वारा थाना हाजा पर मु0अ0सं0 54/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम शेखर चंद पांडे पुत्र गणेश दत्त पांडे निवासी छडायल नयाबाद आदि पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना  उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के सुपुर्द की गई।

मुकदमा उपरोक्त में शेखर चंद्र पांडे व तनुजा पांडे पति -पत्नी गिरफ्तारी से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु विवेचक  उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा 55 सीआरपीसी का नोटिस गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा को दिया गया।
उक्त में कार्यवाही करते हुए दिनांक 21/08/24 को थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शेखर पांडे पुत्र गणेश दत्त पांडे उम्र 40 वर्ष व तनुजा पांडे पत्नी शेखर चंद पांडे उम्र 34 वर्ष निवासीगण छडायल नयाबाद मुखानी जनपद नैनीताल को डूंगरपुर हल्दुचौड़ से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणों को कब से मा0 न्यायालय व पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  ठगों का नेटवर्क काटने निकली नैनीताल पुलिस—SSP डाॅ. मंजूनाथ टीसी की डिजिटल स्ट्राइक, 378 सिम पर शिकंजा

You missed

error: Content is protected !!