ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

भीमताल। सुमित पांडेय क्षेत्राधिकारी भवाली द्वारा  21 अगस्त 2024 को भीमताल थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना भवन, मालखाना, कार्यालय, अभिसूचना कार्यालय, मैस एवम सरकारी संपत्ति का निरीक्षण कर साफ-सफाई का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी आपदा उपकरणों, शस्त्रों की साफ सफाई, देखरेख का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

थाने के अभिलेख व लंबित अभियोग के बारे में समीक्षा कर थाना कार्यालय में नियुक्त स्टाफ और विवेचना अधिकारियों को अभियोगों व अभिलेखों की गुणवत्ता एवं कार्य प्रणाली में सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए।

थाने में सीसीटीएनएस में किये जा रहे कार्यों को अध्यावधिक करने के निर्देश दिए गए।

हेल्प डेस्क में आगंतुकों की समस्या के संबंध में उनकी शिकायतों पर फीडबैक लिए जाने की भी निर्देश दिए गए। थाने में सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं निराकरण के बारे में वार्ता की गई।
निरीक्षण के दौरान  जगदीप सिंह थानाध्यक्ष भीमताल सहित थाने का पुलिस बल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बुद्ध पार्क के पास फीकी चाय पिलाकर जताएंगे विरोध

You missed

error: Content is protected !!