एसएसपी नैनीताल ने कोतवाली लालकुआं के विवेचकों का लिया आदेश कक्ष, दिए कड़े निर्देश

अपर उपनिरीक्षक गोपाल पंत के कार्यों की सराहना कर की प्रशस्ति पत्र की घोषणा

हल्द्वानी/लालकुआं। आज दिनांक 22.08.2024 को  प्रह्लाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा कोतवाली लालकुआं के विवेचकों का आदेश कक्ष लिया गया। सभी को निम्न दिशा निर्देश दिए गए:–

▪️नाबालिक और महिला संबंधित मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज किया जाय। संवेदनशील होकर कार्यवाही करें। गुमशुदगी संबंधित जिन मामलों में बरामदगी शेष है, टीमें बनाकर शत–प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करें।

▪️एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में पार्ट पेंडिंग विवेचनाओं का निस्तारण करें। शिथिलता बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

▪️विवेचनाधीन अभियोगो में समस्त पहलुओं के अंतर्गत निर्धारित समयानुसार निस्तारण किया जाय।

▪️ आम जनता की समस्याओं को गंभीरता लेकर सुना जाय और त्वरित समाधान किया जाय।

▪️रजिस्टरों का अच्छा रखरखाव तथा विवेचनाओं की अद्यतन प्रविष्टि करने के लिए अपर उपनिरीक्षक ना०पु० श्री गोपाल पंत वाचक सीओ लालकुआं को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई।

▪️विवेचनाओं में वांछित चल रहे अभियुक्तों की तलाश/गिरफ्तारी करने हेतु टीमें गठित कर धरपकड़ की जाय।

▪️धोखाधड़ी/आईटी एक्ट के मामलों में कोई भी लापरवाही न करें, अभियोग में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए टीमें गठित कर संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय।

▪️ विवेचनात्मक कार्यवाही में गुणवत्ता लाई जाए जिससे पीड़ितों को न्याय मिले।

आदेश कक्ष में  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  संगीता सीओ लालकुआं,  दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, डी०आर०वर्मा प्रभारी निरीक्षक भवाली, हरेंद्र सिंह नेगी एस०एस०आई० लालकुआं समेत कोतवाली लालकुआं के विवेचक मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.