ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

बिनवाल गांव के अभिभावकों ने “नैनीताल न्यूज़ 24” के संपादक को लिखा पत्र, राजकीय इंटर कॉलेज बिनवाल गांव में शिक्षकों की कमी व विद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का किया आग्रह 

चंपावत/पाटी‌। महोदय मैं आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र के माध्यम से शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों का ध्यान हमारे क्षेत्र की एक गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।

दिनांक 22 अगस्त 2024 को राजकीय इंटर कॉलेज बिनवाल गाँव में शैक्षिक उन्नयन, पीटीए के पुनर्गठन, और नई विद्यालय समिति के गठन के साथ-साथ एक खुली बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में विद्यालय समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, अभिभावकों, प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे। 

बैठक में इस बात पर गहन विचार-विमर्श किया गया कि हाल ही में शिक्षकों के स्थानांतरण के कारण विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी हो गई है।

जिससे शिक्षा का स्तर गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है, और इस स्थिति को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।

इस समस्या के समाधान हेतु हम सभी ने मिलकर शिक्षा विभाग को पत्र लिखने का निर्णय लिया है, जिसमें शीघ्र ही नए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, विद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाओं को जल्द से जल्द संचालित करने की भी मांग की गई है।

ताकि विद्यार्थियों को उनकी इच्छानुसार अध्ययन करने का अवसर प्राप्त हो सके।

यदि हमारी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हम सभी अभिभावक और समिति के सदस्य सीईओ कार्यालय और जनपद चंपावत जाकर अपने असंतोष को व्यक्त करेंगे और आवश्यक कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

अतः, मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे को अपने समाचार पत्र में स्थान दें, ताकि इसे व्यापक जनसमर्थन मिल सके और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित हो सके।

धन्यवाद,

भवदीय,

सामाजिक कार्यकर्ता

डिकेश भट्ट

राजकीय इंटर कॉलेज बिनवाल गाँव

चंपावत, उत्तराखंड

दिनांक: 22 अगस्त 2024

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

You missed

error: Content is protected !!