ब्रेकिंग न्यूज़

ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने मीडार मै जनता दरवार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं क़ो सुना

अधिकारियों क़ो समस्याओं का समाधान करने के दिये निर्देश

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैडा ने आज ओखलकांडा ब्लॉक के दुरस्त क्षेत्र मीडार पदमपुर मै बहुउद्देशिय शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओ क़ो सुना, अधोड़ा, गल्पा, पदमपुर, धमोरी, अमजड, सुवाकोट, पोखरी के ग्रामीणों ने बिजली, पानी स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा आदि की समस्याओं क़ो ब्लॉक प्रमुख व अधिकारियो के सम्मुख रखा।

ब्लॉक प्रमुख ने जनता दरवार मै उपस्थित सम्बंधित विभाग के अधिकारियो क़ो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने क़ो कहा, प्रमुख ने महिलाओ को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट वितरण की.ब्लॉक प्रमुख ने जनता दरवार मै जनता क़ो सम्बोधित करते हुऐ सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुऐ अधिकारियों क़ो सरकार की योजनाओं का लाभ गाँव के अंतिम व्यक्त तक पहचाने क़ो कहा।

ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा छिड़ाखान से अधोड़ा मिडार मोटर मार्ग पर 19 करोड़ की लागत से जल्दी डामरीकरण कार्य किया जायेगा, जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 4 करोड़ की लागत से अधोड़ा, धमोरी पेयजल योजना व गल्पा, पदमपुर, मीडार, के लिए ढ2 करोड़ 50लाख की लागत से पेयजल लाइन का निर्माण किया जा रहा है।

संचार व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पदमपुर, मिडार, अमजड, सुवाकोट सहित हर गाँव मै 4g बीएसएनएल के टावर स्थापित किये जा रहे है साथ ही ब्लॉक प्रमुख कैड़ा ने जल सस्थान व जल निगम के अधिकारियो से गावों मै जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्य चल रहा है।

गुणवत्ता के साथ पेयजल लाइनों का निर्माण कर हर ग्रामीणों को योजना का लाभ देने को कहा इस दौरान बीडियो तनवीर असगर, समाज कल्याण कृषि, उद्यान, शिक्षा, बिजली, पानी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में नंदा देवी के डोले में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज उठी सरोवर नगरी; नम आंखों से मां नंदा-सुनंदा को कैलाश के लिए दी विदाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.