ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। राजधानी देहरादून के तिब्बत मार्केट में दिनदहाड़े गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में फैली दहशत के बीच लोगों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस के अनुसार, पहली मुठभेड़ रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में हुई। सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी के दौरान संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

इसके बाद पुलिस को दूसरे आरोपी के लालतप्पड़ क्षेत्र स्थित एक खंडहर फैक्ट्री में छिपे होने की जानकारी मिली। यहां भी घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश और कारोबारी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

एसएसपी देहरादून ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव के तीसरे दिन लोकगीत और क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.