नैनीताल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाय चुनाव को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

हल्द्वानी। आप कार्यकताओं द्वारा नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में संगठन को मजबूती प्रदान करने नगर निकाय चुनाव व जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर अहम बैठक आहूत की गई।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का ने कहा नगर निकाय चुनाव तैयारी को लेकर आज आप कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक आहूत की गई है।

जिसमे अध्यक्ष पद को लेकर कई दावेदारों के नाम सामने आए है जिनपर विचार विमर्श करने के पश्चात हाईकमान को भेजा जाएगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में हिंसक जंगली जानवरों के हमले में कई लोगों की जान चली गई लेकिन प्रदेश सरकार केवल मुआवजा देकर अपना पल्ला झाड़ लेती है।नैनीताल  : आम आदमी पार्टी द्वारा निकाय चुनाव को लेकर की गई बैठक

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का ने कहा जंगली जानवरों की रक्षा के लिए तो प्रदेश सरकार ने कई कानून बनाए है जबकि पहाड़ की जनता की रक्षा के लिए अभी तक कोई ठोस कानून नही बनाया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : स्वर्गीय एनडी तिवारी की जयंती पर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी से की मुलाकात
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.